जनसुनवाई में 89 आवेदनों का हुआ समाधान अपर कलेक्टर श्री डीके सिंह ने किया आवेदनकर्ताओं की समस्या का समाधान
1 min read
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 89 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री डीके सिंह ने आवेदनकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्रामों और क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का निवारण किया गया।
ग्राम नानपा तहसील डोलरिया के निवासी श्री दुर्गा प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित अपनी समस्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अपर कलेक्टर ने इस पर सीईओ जनपद पंचायत नर्मदापुरम को निर्देशित किया कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए। सीईओ ने जानकारी दी कि पूर्व में इंदिरा आवास योजना का लाभ प्राप्त होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त होना संभव नहीं है।
इसी क्रम में, ग्राम मेहरागांव तहसील इटारसी के उदय राम नामदेव ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। अपर कलेक्टर ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीईओ जनपद पंचायत नर्मदापुरम ने बताया कि आवेदनकर्ता के आधार कार्ड पर नगर परिषद पिपरिया का पता दर्ज होने के कारण पोर्टल से ऑर्डर शीट जनरेट नहीं हो रही थी। आधार अपडेट होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा। एक अन्य आवेदन जिसमें सिंधी कॉलोनी तहसील इटारसी के चेतूमल बुधवानी द्वारा नजूल पट्टे के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। अपर कलेक्टर ने नजूल अधिकारी को शीघ्र दस्तावेजों की जांच कर नवीनीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने ग्वालटोली निवासी तुलसीराम थापक के खेत में शासकीय गोहे पर अतिक्रमण के संबंध में आवेदन की सुनवाई की। नायब तहसीलदार नर्मदापुरम नगर को मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतरिक्त, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों का भी अपर कलेक्टर ने समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

