Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव पचमढ़ी में 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन करेंगे

1 min read

नर्मदापुरम । प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव 03 जून को पचमढ़ी के प्रवास पर रहेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव पचमढ़ी में मप्र पर्यटन विभाग के 12 करोड 49 लाख रूपए के 05 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा 21 करोड 39 लाख के 06 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री डॉ यादव महिला सशक्तिकरण अंतर्गत जटाशंकर एवं पांडव केव्स पर पिंक टॉयलेट लाउंज सुविधा जो 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई सुविधा का लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जयस्तंभ क्षेत्रांतर्गत मागों के दोनों ओर पाथवे विकास, 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित घूपगढ पर जल प्रदाय हेतु जलगली से घूपगढ तक पाईप लाईन एवं पंप हाउस,  35 लाख रुपए की लागत से निर्मित पचमढी के प्रवेश द्वार का सौंदर्गीकरण, तथा  1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित पर्यटन की इकाई सतपुडा रिट्रीट में किचन एवं रेस्‍टोरेंट नवीनीकरण तथा स्वीमिंग पूल का लोकार्पण करेंगे।

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्‍यप्रदेश पर्यटन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बनाये जाने वाले हांडी खो पर पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधायें विकसित करनें का कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ यादव  2 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनाये जाने वाले सतपुडा टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत पर्यटक स्थलों पर बुनियादी सुविधायें के विकास कार्य का, 34 लाख रूपए लागत के पॉलिथिन मुक्त पचमढी हेतु इकाईयों के लिए कांच की बोतल में आर ओ जल प्रदाय प्लांट की स्थापना का, 6 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से किये जाने वाले हिलटॉप बंगला को होम स्टे के रूप में परिवर्तन करनें के कार्य का, 9 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से बनाये जाने वाले MICE योजना के अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर का विकास कार्य का तथा  34 लाख रूपए की लागत से बनाये जानें वाले ग्लेन व्यू में केन्द्रीय नर्सरी की स्थापना के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें