Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जनप्रतिनिधी तथा शासकीय अधिकारी/कर्मचारी एक दूसरे के पूरक, जनहित के लिए कार्य करना हमारा कर्तव्य है- सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी

1 min read

केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। निर्माण कार्य समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो। यह निर्देश सांसद एवं अध्‍यक्ष जिला विकास एवं निगरानी समिति (दिशा)  दर्शन सिंह चौधरी ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों को दिए। सांसद नर्मदापुरम  दर्शन सिंह चौधरी ने कहा है कि नर्मदापुरम जिले में हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी पूरी गंभीरता और तन्मयता से जनहित में कार्य करें। उन्‍होनें कहा है‍ कि प्रत्‍येक विभाग जनसामान्य के लिए किये जाने वाले कार्यों एवं योजनाओं के अंतर्गत किये पत्राचार से संबंधित विधायकगणों को भी सूचित किया जाना सुनिश्चित करें। सांसद श्री चौधरी ने दिशा (जिला विकास एवं निगरानी समिति) की बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जनता के हित के लिए बनी हैं इसलिए इनका ठोस क्रियान्‍वयन करना हम सभी का कर्तव्‍य है क्‍योंकि शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक हैं एवं हम सभी को अपने देश, प्रदेश, जिले तथा नगर के विकास के लिए सतत रूप से कार्य करना होगा।

बैठक में राज्‍यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक सिवनी मालवा प्रेम शंकर वर्मा, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौकसे, र्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, नगर पालिका इटारसी अध्यक्ष  पंकज चौरे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष  पीयूष शर्मा, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह,न संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती संपदा सराफ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहें।

बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जिले में स्वीकृत रेत खदानों की ठेका कंपनियों की समस्त जानकारी संबंधित तहसील एवं पंचायत कार्यालयों में चस्पा करवाने के निर्देश दिए। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने रेत कंपनियों द्वारा नियोजित कर्मचारियों की जानकारी पुलिस थानों में उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। चौधरी ने कहा कि इन कर्मचारियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी जांचा जाए और खनिज विभाग यह सुनिश्चित करे कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को चेक पोस्ट पर कार्य न करने दिया जाए।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा खनिज अधिकारी को निर्देश दिए गए की ठेका कंपनियों को आवंटित की गई स्वीकृत खदानों के अतिरिक्त अन्य खदानों से किसी भी प्रकार के उत्खनन पर रोक लगाई जाए। जिला खनिज अधिकारी इस संबंध में निरंतर रूप से कार्यवाही करें।

सांसद  चौधरी ने आवास योजना के तहत हितग्राहियों को रेत खनिज के लिए न्यूनतम रॉयल्टी पर रेत उपलब्ध करवाई जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने अवैध उत्खनन की शिकायतों को दर्ज किए जाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए।

बैठक के दौरान सांसद  चौधरी ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि जिले की नहरों में शीघ्र ही शेष पानी छोड़ा जाए साथ ही इसकी सतत रूप से पेट्रोलिंग भी की जाती रहे। जल संसाधन विभाग द्वारा घोषित कार्यक्रम निर्धारित कर जनप्रतिनिधियों के साथ नहरों का भ्रमण भी करें। उन्होंने जिले में अवैध शराब बिक्री पर शक्ति से प्रतिबंध लगाए जाने के भी निर्देश दिए।

सांसद  चौधरी ने कहा कि पूर्व वर्षों में उपार्जित मूंग जो वेयरहाउस में भंडारित है उसकी प्राथमिकता के आधार पर जांच करवाई जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जिले में फसल विविधीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान सांसद श्री चौधरी ने निर्देशित किया कि धान उपार्जन के लिए टेक्निकल समस्याओं के कारण जिन किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है उन सभी किसानों को आगामी 1 सप्ताह में भुगतान करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम नयागांव नंदवाड़ा में पीडीएस के तहत राशन न मिलने की समस्या की पूरी गंभीरता से जांच तथा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सांसद  चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिन हितग्राहियों को किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है उन्हें शीघ्र ही शेष राशि की किस्त उपलब्ध कराई जाए तथा ऐसे हितग्राही जिन्होंने राशि प्राप्त होने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करवाया है उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी की जाए।

जल संसाधन, नदी विकास एवं नर्मदा घाटी प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि दूधी परियोजना शासन की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है तत्संबंध में संबंधित विभाग इसका सफल क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करें इसी के साथ चिनकी बोरास बैराज परियोजना एवं मोरंड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना के तहत भी ग्रामों का चिन्हांकन व्यवस्थित तरीके से किया जाए।

बैठक में चौधरी द्वारा विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि विद्युत विभाग अपने स्तर पर नल जल योजना से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया को लंबित ना रखें। पानी महती आवश्यकता है इसलिए नल जल योजना के तहत सभी नल जल कनेक्शन की शीघ्र स्थापना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए की ग्रामीण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जाए साथ ही साथ शहरी क्षेत्र में भी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के हेल्थ चेकअप में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सीएमएचओ नर्मदापुरम को निर्देश दिए गए की श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण उचित पद्धति से करवाया जाए।

 

About The Author

Leave a Reply