Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शक्ति केंद्र क्रमांक 1 बैकुंठ नर्मदापुर मंडल की बैठक सम्पन्न ।

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 बैकुंठ की बैठक का आयोजन राज्यसभा सांसद कार्यालय में आयोजन किया गया। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस,विस्तारक योजना ओर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के रूप में प्रदेश नेतृत्व एवं ज़िला नेतृत्व द्वारा दिये गए कार्यक्रमों को बूथ ओर मंडल स्तर पर मनाने हेतु आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ओर पार्टी हमारी आस्था का केंद्र है और इसका स्थापना दिवस उत्सव के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जन मानस को मानना चाहिये,भारतीय जनता पार्टी अपनी पंचनिष्ठाओ के आधार पर अपने लोककल्याण के कार्यो ओर योजनाओं के माध्यम से लोकहित सर्वोपरि को चरितार्थ करते हुए कार्यो का संपादन करती है ओर राष्ट्रहित को धेय्य में रखकर अपने संगठन के माध्यम से आगे बढ़ रही है। संगठन के आगामी कार्यक्रमो संबंधित कार्यो हेतु कार्यविभाजन एवं सुचारू आयोजन हेतु संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय जी ने संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने और भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती को आयोजित करने हेतु आग्रह किया इस बैठक में मंडल मंत्री श्री महेश सेन ,सचिन तोमर ,कार्यालय मंत्री योगेंद्र राजपूत ,बूथ अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जाट,सुनील लोवंशी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल,पूर्व पार्षद अतुल भंडारी,नीरज चतुर्वेदी, बसु विश्वकर्मा,रंजीत राजपूत,आंनद नामदेव,रामसेवक शर्मा,अखिल सिंह राजपूत,आदर्श सिंह राजपूत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विशाल दीवान द्वारा किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply