NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एक्सपायर्ड लाइसेंस पर चल रहा सरकारी डॉक्टर के भाई का अस्पताल सील ।

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । रजिस्ट्रेशन एक्सपायर होने के बाद भी तीन महीने से जिला अस्पताल के एमडी डॉक्टर अंशु चुघ के भाई के सर्वजन हॉस्पिटल को मंगलवार को सील किया गया।
मंगलवार को दोपहर सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीता कामले और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके वर्मा टीम के साथ मालाखेड़ी रोड स्थित सर्वजन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में प्रवेश करते ही सीएमएचओ की टीम ने पहले सर्चिग की।
जांच के दौरान हॉस्पिटल में सोनोग्राफी मशीन और पांच पलंग का आईसीयू वार्ड भी मिला। सिविल सर्जन डॉक्टर कामले ने बताया हॉस्पिटल में सोनोग्राफी मशीन और आईसीयू वार्ड मिला है। जिसके संबंध में हॉस्पिटल मैनेजमेंट से दस्तावेज मांगे।

लेकिन उन्होंने अभी हमें उपलब्ध नहीं कराए हैं। दस्तावेज मांगे है, इसके बाद क्लियर होगा कि सोनोग्राफी और आईसीयू चलाने का लाइसेंस है कि नहीं। हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी साल 2024 तक था। जो एक्सपायर्ड हो गया है। बावजूद हॉस्पिटल का संचालन हो रहा था।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.