Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सरस्वती पूजन, ब्रह्मध्वज स्थापना एवं वंदन के साथ आयोजित हुआ विक्रमोत्सव 2025 कार्यक्रम साथी जन शिक्षण एवं संस्कृति समिति ने सम्राट विक्रमादित्य नाट्य प्रस्तुति का किया मंचन

1 min read

नर्मदापुरम । जिला मुख्यालय पर धूमधाम से आयोजित विक्रमोत्सव 2025 कार्यक्रम ने विक्रम संवत की महत्वता को प्रकाशित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने माता सरस्वती की पूजन के बाद दीप प्रज्वलन किया और ब्रह्मध्वज की स्थापना एवं वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान भारत का नव वर्ष विक्रम संवत पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में विक्रम संवत के इतिहास, महत्व और इसकी गणना के बारे में जानकारी दी गई। यह पुस्तिका कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को वितरित की गई।

इस अवसर पर साथी जन शिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति भी की गई। नाटिका के माध्यम से बताया गया कि कैसे और कब महाराजा विक्रमादित्य ने नव संवत्सर की शुरुआत की थी। विक्रम संवत का भारतीय कालगड़ना में विशेष स्थान है। यह  भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का एक अहम हिस्सा है और सम्राट विक्रमादित्य द्वारा प्रारंभ किया गया था। भारतीय नववर्ष की शुरुआत विक्रम संवत से होती है। यह कैलेंडर भारतीय परंपरा, कृषि और सामाजिक जीवन से जुड़ा हुआ है और विभिन्न पर्वों और उत्सवों का निर्धारण इसी पर आधारित है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोजान सिंह रावत, महेंद्र यादव, विकास नारोलिया,रूपेश राजपूत, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती नीता कोरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरि पटले, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply