Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त घाट पर एडीजी मनीष शंकर शर्मा को दी श्रद्धांजलि , कहा अपूर्णीय क्षति

1 min read

नर्मदापुरम । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने  चित्रगुप्त घाट पर एडीजी रेल मनीष शंकर
को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे । मनीष शंकर शर्मा की स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए । इस मौके पर अश्वनी वर्मा, हेमंत श्रीवास्तव, विजय वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, सी बी खरे, रश्मि वर्मा, ईरा वर्मा, मंजू श्रीवास्तव राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, चैतन्य वर्मा , नीतू श्रीवास्तव, उषा वर्मा , सारिका सक्सेना, शीतल श्रीवास्तव , लालता प्रसाद, जानकी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आईपीएस शर्मा अधिकारी के साथ एक सरल व्यक्ति थे-सुमन वर्मा
इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सचिव सुमन वर्मा ने कहा कि आईपीएस मनीष शंकर शर्मा को अमेरिका में 20 जुलाई 2015 को सम्मानित किया था । इस दिन मनीष शंकर शर्मा दिवस घोषित किया था । वे आईपीएस अधिकारी के साथ एक अच्छे नागरिक थे, ईमानदार और निष्ठावान अधिकारी थे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।

उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर- अभय वर्मा
श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी थे । उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक  के पद पर वे रहे। इसके साथ ही वे कई पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने एक कर्मठ आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

नर्मदांचल का नाम किया रोशन- प्रीती खरे
इस मौके पर उपस्थित प्रखर समाजसेवी प्रीति  खरे ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा विभिन्न पदों पर कार्य किया है । वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक रेल बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि वे एक असाधारण प्रतिभाशाली नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने नर्मदा अंचल का का नाम देश विदेश में रोशन किया।

शर्मा एक निष्ठावान अधिकारी थे भगवान  अपने चरणों में स्थान दें-विजय वर्मा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ सदस्य विजय  वर्मा ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा पुलिस अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे नागरिक भी थे । उन्होंने शहर का  नाम प्रदेश, देश और विदेश में भी रोशन किया।  मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं ऐसी पुण्य आत्मा को उनके श्री चरणों में स्थान दें।

नर्मदा अंचल को अपूर्णीय क्षति हुई-ज्योति अभय वर्मा
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति अभय वर्मा ने कहा कि नर्मदा अंचल को उनके जाने से एक अपूर्णीय क्षति हुई है।  मनीष शंकर शर्मा मिलनसार के साथ-साथ एक  समाजसेवी भी थे । वे पुलिस अधिकारी जरूर थे लेकिन नेक दिल इंसान थे।

 

About The Author

Leave a Reply