अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी
1 min read
नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी है।
खनिज विभाग नर्मदापुरम ने 20 मार्च 2025 को ग्राम बाबरी, तहसील सिवनीमालवा से 01 पोकलेन मशीन टाटा हिताची को रेत खनिज के अवैध उत्खनन में लिप्त पाया और उसे जप्त कर लिया। कार्यवाही में जिला खनि अधिकारी श्री दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, प्र० खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, खनिज सिपाही हेमन्त राज एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहे।
जप्त वाहन के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...


