Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ग्वाल नर्मदा सेना के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । रंगपंचमी के अवसर पर ग्वाल नर्मदा सेना के द्वारा होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का का कार्यक्रम आयोजित किया गया, समिति के सुनील यादव ने बताया कि ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन अपने परिवार सहित शामिल हुये जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाया एवं सांथ में स्नेह भोज किया एवं जमकर फूल एवं गुलाल उड़ाकर नृत्य भी किया , समाज में एक दूसरे से आपसी प्रेम, भाईचारा स्थापित करना एवं समाज को संगठित कर एक प्रगतिशील समाज का निर्माण करना इस कार्यक्रम का उद्देश था । ग्वाल नर्मदा सेना के संयोजक घनराज यादव, अध्यक्ष मोहन यादव इस कार्यक्रम के सूत्रधार थे, इस अवसर पर नर्मदा सेना के वरिष्ठ सदस्य खेमचंद यादवेश, नरेन्द्र पटैल, शैलेन्द्र यादव, सुनील यादव पप्पू भैया, ललित मोहन यादव, सीताराम यादव,भूपेन्द्र यादव, गब्बर बासुदेव यादव, महेन्द्र यादव, वेद प्रकाश यादव, सुनील यादव, सहित समाज के मुखिया राम भरोस यादव, चौथरी नंदकिशोर यादव, पूर्व पार्षद कैलाश यादव, वृक्ष मित्र संतोष मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, प्रदीप गुप्ता,मुकेश भदौरिया, सहित ग्वाल समाज की महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply