लोकसभा की महिला सशक्तिकरण मंत्रालय संसदीय समिति तथा आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय संसदीय समिति की बैठकों में शामिल हुई राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया
1 min read
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। संसद भवन, नईदिल्ली स्थित एनेक्सी में लोकसभा की महिला सशक्तिकरण मंत्रालय की संसदीय समिति तथा आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति, दोनों समितियों की बैठक आज 06 मई को अलग-अलग आयोजित हुई जिसमें समिति सदस्य के रूप में श्रीमती माया नारोलिया, सांसद राज्यसभा शामिल हुई। सर्वप्रथम डॉ. डी. पुरून्देश्वरी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें देश में महिलाओं को सशक्त करने एवं महिलाओं को अधिक शक्ति प्रदान करने वाले विषयों पर चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ। दूसरी बैठक श्री मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी की अध्यक्षता में आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की सम्पन्न हुई। जिसमें नगरीय विकास की रूपरेखा एवं प्रधानमंत्री आवासों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने मध्यप्रदेश एवं नर्मदापुरम् जिले से संबंधित विषयों को प्रमुख रखा।

