NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फडणवीस… महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? डिप्टी सीएम ने साफ कर दी पिक्चर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महायुति ने सत्ता में जोरदार वापसी की है। अभी तक के रुझानों में महायुति 231 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सिर्फ 51 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। महायुति की जीत के बाद राज्य के सीएम पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे या नहीं, ये सवाल बरकरार है। विधानसभा चुनाव से पहले भी ये विषय चर्चा में था कि अगर महायुति चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा। 

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा?

राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि सीएम फेस पर कोई विवाद नहीं है।

About The Author

Leave a Reply