NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पिपरिया विधायक की अनुशंसा पर 100 हितग्राहियों को 06 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

नर्मदापुरम। पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी की अनुशंसा पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा स्‍वेच्‍छानुदान निधि से पिपरिया एवं बनखेडी के 100 हितग्राहियों को 06 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी की अनुशंसा पर पिपरिया एवं बनखेडी के 74 हितग्राहियों को क्रमश: 05-05 हजार रूपये एवं पिपरिया एवं बनखेडी के 26 हितग्राहियों को क्रमश: 10-10 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।

 

About The Author