Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मूक बधिर बालक कालिका नगर के पास काफी देर से घूम रहा था, पुलिस द्वारा जिला अस्पताल से  भोपाल उपचार हेतु भेजा

1 min read

नर्मदापुरम। एक बालक जिसकी आयु लगभग 14 वर्ष बालक कालिका नगर के पास काफी देर से घूम रहा था, जिसकी सूचना थाना कोतवाली को  प्राप्त हुयी । की एक बालक कालिका नगर के पास काफी देर से घूम रहा है। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल उक्त बालक को सुरक्षार्थ लेकर पूछताछ करने का प्रयास किया गया जिस पर बालक मूक बधिर होना ज्ञात हुआ है ।  पुलिस द्वारा बालक को उपचार हेतु जिला अस्पताल नर्मदापुरम ले जाया गया, जहां से बालक को उच्च स्तर के उपचार हेतु भोपाल रिफर किया गया था। जिस पर उक्त बालक को हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जया गया । वर्तमान मे उक्त बालक पुलिस की सुरक्षा मे उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल मे इलाजरत है। थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा उक्त बालक के परिजनो की तलाश की जा रही है।

यदि किसी को बालक के परिजनो के संबंध मे यदि जानकारी हो तो थाना कोतवाली नर्मदापुरम को जानकारी दे , जिससे बालक को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया जा सके ।

जानकारी देने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करे पुलिस कंट्रोल रुम- 7049101031, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम 7701052459,थाना कोतवाली नर्मदापुरम – 7701052535

About The Author