Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

MP Weather News: बारिश का दौर थमा, बढ़ने लगा तापमान, उमस भी बढ़ेगी

1 min read
बारिश का दौर थमा, बढ़ने लगा तापमान, उमस भी बढ़ेगी

अभी एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सिर्फ पचमढ़ी में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

MP Weather News: बारिश का दौर थमा, बढ़ने लगा तापमान, उमस भी बढ़ेगी

HighLights

  1. फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं।
  2. मानसून की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं।
  3. हवाओं का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है।

भोपाल  वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। इस वजह से मानसून की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी बनी रहने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। उधर बीच-बीच में धूप निकलने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि हवाओं का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से कुछ नमी भी मिल रही है। इस वजह से तापमान बढ़ने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान सिर्फ पचमढ़ी में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। उज्जैन एवं जबलपुर में बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढ़ें

वेदर सिस्टम बेअसर

यह भी पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी में पहुंच गया है, जबकि पूर्वी छोर बिहार से होकर गुजर रहा है। बांग्लादेश में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर बना हुआ है।

किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से मानसून शिथिल पड़ गया है। इससे लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा का दौर लगभग थम सा गया है। बादल छंटने से अब धूप निकलने लगी है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही वातावरण में कुछ उसम भी बढ़ने लगी है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभी एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है। उधर बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर धान और सोयाबीन की फसलों पर संकट मंडराने लगा है।

 

About The Author

Leave a Reply