Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया ।।

1 min read

नर्मदापुरम। दिनांक 21.05.2026 गुरुवार शाम को परिवहन अधिकारी प्रमोद कुमार कापसे और उड़नदस्ता टीम ने  यात्री बसों की चैकिंग की। भोपाल चौराहे और बुधनी रोड पर चैकिंग चली। जिसमें 10 यात्री बस समेत 26 वाहनों को चैक किया गया। अधिकारी प्रमोद कुमार कापसे ने बताया कि भोपाल तिराहे पर  लोडिंग गाड़ी पर सवारी ले जाते हुए पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई तथा यातायात नियमों के पालन करने का कहा गया।

ड्राइवर बिना परमिट के ही यात्रियों को बैठाकर परिवहन करा रहे थे। आरटीओ ने यात्रियों को उतरवाकर बस को जब्त कार्यालय में खड़े कराया गया । बस में चढ़कर यात्रियों से समस्या, सुविधा के बारे में पूछा। बसों में अग्निशामक यंत्र, मेडिकल बॉक्स, व्हीएलटी, पैनिक बटन, इमरजेंसी गेट, किराया सूची नहीं मिलने पर 6 बसों से 21 हजार रुपए का चालान बसूला,साथ ही बसों में लगे कैमरे चालू है या बंद है चेक किया । बस में किराया सूची चस्पा नहीं मिलने, इमरजेंसी गेट बंद मिलने पर आरटीओ ने फटकार लगाई।

एक बिना परमिट वाली बस से 1.14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। दूसरी बिना परमिट वाली बस को जब्त किया। आरटीओ कापसे ने बताया सुरक्षा मानकों के खिलाफ संचालित होने वाली बसों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।

About The Author

आपसे छूटी खबरें