Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा करना श्रेष्ठ कार्य है‌ डॉ शर्मा्

1 min read

जिला ब्यूरो कमल राव चव्हाण: -नर्मदापुरम। साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा करना श्रेष्ठ कार्य है। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा ने साहित्यिक, सामाजिक व गतिविधियों से ओतप्रोेत शाम-ए.-यादगार कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में कही।

इस अवसर पर
अपनी धुन में कार्य करने वाले तीन समाजसेवियों का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के गृह सचिव ओपी श्रीवास्तव ने की। विशेष अतिथि हिंदू उत्सव समिति बुधनी के अध्यक्ष तुलसीराम मसानिया रहे। समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार संयोजक खेमचंद यादवेश द्वारा रचित रेवा भक्तमाल का लोकार्पण किया गया।

अध्यक्षता कर रहेओपी श्रीवास्तव ने कहा कि शाम.ए.यादगार संस्था के द्वारा 40 वर्षों से राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल पुण्य स्मरण आयोजित हो रहा है यह एक विशेष बात है। समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने बालों का सम्मान किया जाना भी बहुत अच्छा प्रयास है।

तीन विभूतियों का हुआ सम्मान

समारोह में अतिथियों एवं आयोजन समिति के द्वारा तीन विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें गीतकार कवि प्रदीप दुबे दीप नर्मंदांचल के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे एवं समाजसेवी अभिजीत यादव का शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।

विशेष अतिथि संरक्षक भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को प्रेरणा मिलती है।

  • अतिथियों का स्वागत संयोजक तुकाराम यादवेश, सहसंयोजक संतोष यादव, अध्यक्ष मोहन यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, सचिव मुकेश यादव, सहसचिव लखन पारूलकर ने पुष्प मालाओं से किया ।
    कार्यक्रम से पूर्व दूरदर्शन कलाकार ओपी शर्मा आनंद नामदेव एवं अन्य सहयोगियों के द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विभूतियों का एवं अतिथियों का समाज के वरिष्ठ जनों एवं आयोजन समिति के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के साहित्यकार पत्रकार एवं अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply