NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कानपुर में फिर बढ़ा बाढ़ का पानी, बिठूर क्षेत्र के कई गांव डूबे

कानपुर में फिर बढ़ा बाढ़ का पानी, बिठूर क्षेत्र के कई गांव डूबे

कानपुर में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से बिठूर क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाढ़ से बढ़ती मुसीबतों का सामना कर रहे हैं।

महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को ज़रूरी कार्य हेतु घरों से निकलने में असुविधाएं हो रही हैं। वहीं, क्षेत्र में गंभीर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। हालात यह हैं कि शहर के चिकित्सक भी गांवों में नजर नहीं आ रहे।

ग्रामीणों ने राहत कार्य और सुरक्षित व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई है। बढ़ते हुए बाढ़ के पानी ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग प्रशासन से शीघ्र मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

About The Author

Leave a Reply