Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

यूट्यूबर न्यूज़

YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया का सुप्रीम कोर्ट विवाद और विवादित बयान 1 min read

YouTuber और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें "BeerBiceps" के नाम से जाना जाता है, हाल ही में विवादों में घिर गए।...

आपसे छूटी खबरें

*रविवार को होगा एशियाड पदक विजेता हर्षिता तोमर का नगर आगमन* हाल में जापान में संपन्न हुये 20 वे एशियाई खेलों में ब्रांज मैडल अर्जित कर नगर,प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित करने वाली शहर की बिटिया हर्षिता तोमर का नगरागमन दिनांक 25/10/26 दिन रविवार को हो रहा है उक्त जानकारी हर्षिता के प्रथम गुरू तथा तैराकी प्रशिक्षक उमाशंकर व्यास ने देते हुए बताया कि रविवार को प्रातः10:00बजे हर्षिता का भोपाल तिराहे से औपचारिक स्वागत उपरांत जुलूस के रूप में रामजी बाबा समाधी के दर्शन करते हुए सातरास्ते पर माता महाकाली एवं हनुमान जी महाराज आशीर्वाद के बाद नेहरू चौक, सराफा चौक होते हुए माँ नर्मदा की पूजा के पश्चात मध्यप्रदेश ट्राईथलान संघ के चेयरमेन तथा विधायक माननीय विजयपाल सिंह जी के कार्यालय में स्वागत सम्मान होगा तत्पश्चात पैतृक गांव रैसलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस हेतु श्री व्यास ने नर्मदांचल के समस्त खिलाडिय़ों,खेलप्रेमी नागरिक एवं संस्थाओ से हर्षिता तोमर के स्वागत व उत्साह वर्धन के लिए रविवार को प्रातः10:00 बजे स्थानीय भोपाल तिराहे पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।