भाजपा से पिपरिया विधानसभा से इच्छुक प्रत्याशियों में मची होड़, एक के बाद एक पहुंच रहे हैं भोपाल, जता रहे हैं अपनी दावेदारी, डॉ निष्ठा नागर मिली केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर से बताई अपनी इच्छा
1 min read
संवाददाता विकास गौतम पिपरिया भाजपा पार्टी से इच्छुक प्रत्याशियों का लगातार आलाकमान के पास भोपाल दौरा शुरू, विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक जता रहे हैं अपनी मंशा, पिपरिया से दिलीप सिंगारे/संध्या सिंगारे, नरेंद्र पठारीया, हेमंत भन्नरवार, के बाद डॉक्टर निष्ठा नागर पहुंची भोपाल मिली केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर से सौपा अपना बायोडाटा, जताई इच्छा भाजपा से आगामी विधानसभा चुनाव पिपरिया से विधायक चुनाव लड़ने की अपनी मंशा, पेशे से डॉक्टर, समाजसेवी नागर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती हैं तथा उनके द्वारा लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पूरी विधानसभा में आयोजित किए जा रहे हैं वही एक धड़ा भाजपा का उनका विरोध करते नजर आ रहा है उनकी अचानक से भाजपा में एंट्री एवं दावेदारी से खलबली मची हुई है वहीं वर्तमान विधायक के समर्थकों का कहना है की वर्तमान विधायक की टिकट नहीं कटनी अब यह तो देखने वाली बात होगी की आलाकमान किस पर दाव लगाते है


Related posts:

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, कुल 165 फरारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में ‘युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयो...

