Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ब्रह्मा जी ने तीन अनिवार्य कर्तव्य बताए है dr. राजकमल दास वेदांती

1 min read

 

संवाददाता शैलेश महलवर : ब्रह्मा जी ने तीन अनिवार्य कर्तव्य बताए हैं ,,,वेदांती जी. गंजबासौदा स्थानीय जीवाजीपुर स्थित वेदांत आश्रम में आयोजित विराट शतचंडी महायज्ञ व सरस संगीतमय श्री राम कथा के 9वे दिन कथा वाचक स्वामी डॉक्टर राम कमल दास वेदांती जी महाराज ने कहा कि ऋषि आदि पुरुष राजा मनु कथा सतरूपा की सृष्टि के प्रारंभ में ही ब्रह्मा जी ने उपदेश देते हुए तीन अनिवार्य कर्तव्य बताएं हैं

।एक यज्ञ दूसरा गौ सेवा और तीसरा ईश्वर उपासना lयज्ञ के द्वारा हम समस्त देवताओं को आहुतियां प्रदान कर उन्हें संतुष्ट करते हैं ।जिस से देवता प्रसन्न होकर समस्त प्राणियों को भोग सामग्रियों के साथ-साथ भौतिक सुख समृद्धि प्रदान करते हैं ।प्रभु राम का जन्म उत्सव पूर्वक मनाया गया ।कथा में श्री राम के जन्म की कथा में संपूर्ण वेदांत आश्रम परिसर की अद्भुत सजावट की गई संपूर्ण पंडाल की सजावट से शोभायमान हो रहा था आश्रम के महंतश्री हरिहर दास जी ने बड़े उत्साह के साथ बच्चों में ट्रॉफी और गुब्बारे बांट रहे थे।कथा में श्री राम जन्म को बड़ी धूमधाम से मनाया ।स्थानीय प्रांगण में चल रहे कथा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहकर धर्म का लाभ ले रहे हैं कथा श्रवण करने झांसी उत्तर प्रदेश से आई किन्नर लता द्वारा सर पर अग्नि प्रज्वलित कर मनमोहन अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया गया। सत चंडी चंडी महायज्ञ के द्वारा संपूर्ण वेदांत परिसर में नव देवियों की झांकी आकर्षण का केंद्र है नव शक्तिपीठों का आभास कर रही है जिनके दर्शन और पूजन परिक्रमा का श्रद्धालु लाभ अमृत हो रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply