Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पति की असामयिक मृत्यु के बाद वित्तीय संकट से जूझ रही महिला को संबल योजना से मिली 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

1 min read

नर्मदापुरम्। आर्थिक संकट से जूझ रहे नागरिकों के लिए नगरपालिका परिषद शासन की योजना के माध्यम से उनकी मदद कर रही है। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना जिसे संबल योजना भी कहा जाता है। एक महिला अपने पति की असमायिक मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही थी। बच्चों को पालने में परेशानी आ रही थी, संबल योजना उसके लिए वरदान बनकर आई और उसे दो लाख रुपए की राशि शासन स्तर से मिली। जिसका प्रमाण पत्र नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रदान कर किया। नगरपालिका में संचालित श्रम शाखा के संदीप यादव ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर शासन की योजनाओं से नागरिकों को लाभांवित किया जा रहा है। संबल योजना के तहत वार्ड 32 ईदगाह की ज्योति मंगरोल पति स्व हुकुमचंद मांगरोल को दो लाख की राशि का लाभ दिया गया। श्रीमती मंगरोल ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

 

About The Author

Leave a Reply