NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: नर्मदांचल पत्रकार एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण

नर्मदांचल पत्रकार एसोसिएशन ने पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण अभियान

नीमच, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नर्मदांचल पत्रकार एसोसिएशन, नीमच द्वारा जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों एवं ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार, संभाग प्रभारी कमल हटवाल एवं श्याम राय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष पूरण अहीर एवं नीमच ब्लॉक अध्यक्ष तुषार पुरोहित का विशेष सहयोग रहा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मानक मोदी एवं पिंकी ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत दुलखेड़ा में, गोपाल गहलोत द्वारा मनासा में, रेणु गोस्वामी द्वारा स्कीम नंबर-36 में तथा अनिल भागचंदानी द्वारा शहीद पार्क, नीमच शहर में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने न केवल अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया, बल्कि लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण, संवर्धन एवं देखरेख का भी संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

About The Author