Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मंदिर में चोरी करने वाले शातिर चोर को थाना देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

1 min read

नर्मदापुरम। फरियादी राजेंद्र पालीवाल पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल उम्र 61 साल निवासी पवारखेड़ा बस्ती नर्मदापुरम द्वारा दिनांक 05/04/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के पास मेन रोड पर श्री ठाकुर जी मंदिर है जिसमे पूजन अर्चन का काम करते है ,दिनांक 04/04/2026 को रात्रि 09/00 बजे रोजाना की तरह पूजन करने गये तो देखा कि मंदिर के द्वारा पर लगा ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था गर्भगृह में रखी दप राधा कृष्ण की मूर्ति अष्टधातु की काफी वर्षो पुरानी वजनी करीब 03 किलो ,एक लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति एक गरुड़ घंटी वजनी करीं 300 ग्राम ,पीतल का पंचमुखी दीपक वजनी करीब 500 ग्राम मंदिर के गर्भगृह नहीं थे ,एवं अन्य सामग्री नहीं थे ,जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है ।

सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया, साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में थाना देहात की टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये घटना दिनांक से ही लगातार CCTV फुटेज, संदेहियो की गतिविधियों पर नजर बनाये रखी व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर दिनांक 04/05/2026 को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के आरोपी फेफरताल के निवासी लग रहे है ,जो तालाब मोहल्ले में रहते है , उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर पुलिस टीम को उक्त स्थान पर रवाना किया ,जो टीम द्वारा घर के पास आम रोड पर विश्वनीय मुखबिर द्वारा बताये संदेहियो को घेरा बंदी कर पकड़ा जिनका नाम पूछने पर अपना नाम महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा पिता रामदास मेहरा उम्र 30 साल निवासी तालाब मोहल्ला फेफरताल का एवं दूसरे ने अपना नाम प्रशांत बाईया पिता प्रकाश बाईया उम्र 23 साल निवासी तालाब मोहल्ला फेफरताल का होना बताया जिन्हें थाना लाये और हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को उक्त चोरी करना स्वीकार किया चोरी गए उक्त सामान के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त सामग्री को घर के पास स्थित तालाब के किनारे आग से गलाकर छोटे छोटे टुकड़े कर कबाड़े वाले को 15400 रूपये में बेचकर आपस में बराबर बाँट लिये व दान पेटी नहर के पास झाडियों में फेंक दिये है जिसे बरामद किया गया एवं उक्त राशी के संबंध में पूछताछ करने पर महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा के द्वारा 4200 रूपये एवं प्रशांत बाईया द्वारा 6000 रूपये जेब से निकाल कर पेश किये एवं बाकि शेष रूपये खर्च करना बताया । जिनसे उक्त राशी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया । कबाड़े वाले को आरोपी बनाया जाकर तलाश की जा रही है ।

आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर.167 अमित शर्मा, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे ,संजू उइके की रही ।

 

About The Author