समाज में जागरूकता पैदा करने और राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाते हैं पत्रकार- सांसद माया नारोलिया
1 min read
नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ ने सोमवार को कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पत्रकार भवन के सामने से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और शहरवासी राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद माया शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज में जागरूकता पैदा करने के साथ राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
राष्ट्रीय पर्व अपने दायित्वों को दिलाता है याद- डिप्टी कलेक्टर जैन
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है। तिरंगा हमें एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है। युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता नई पीढ़ी में मजबूत राष्ट्रप्रेम को दर्शाती है। तहसीलदार सरिता मालवीय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। देश की प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। इसके बाद पत्रकार भवन में पत्रकार साथियों ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य और राष्ट्रहित में पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सचिव विजय कुमार कुम्भारे, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, सह कोषाध्यक्ष विपिन महंत, प्रवक्ता रुद्र प्रताप सिंह, मदन शर्मा, मुकेश भदोरिया, सुधीर व्यास, बंटी सलीम, दुर्गेश राजपूत, धर्मेंद्र दीवान, राजेंद्र परिहार, राजीव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अंजू नारोलिया, डॉ. सीमा कैथवास, अंशुल पांडे, दयाराम फौजदार, हिना अली, तुकाराम यादव, जाकिर खान, ताज खान, राजेंद्र धाकड़, चंदू चचा, के एन त्रिपाठी, दुर्गेश परमार , गोलू अवस्थी, गोविंद चौधरी, कन्हैया लाल वर्मा, प्रतीक पाठक, एन डी दीक्षित, इंद्र कुमार सोनी अजय शर्मा, हेमंत राजपूत, रत्नेश दुबे, धर्मेंद्र ओझा , राजेश चौरे, प्रदीप जैन, लल्लन पटेल, दुर्गेश परमार, धर्मेंद्र जाट, खुशबु बूलचंदानी, दिनेश शर्मा, विलास नीले, सन्देश मालवीय, मनीष परदेशी, सुनील साहू, संतोष मीना, राजकुमार तिवारी, शरद मालवीय, सन्देश पुरोहित, अजय पानिकर (मोनू ), कृष्णा रैकवार, संजू रैकवार, राजू भारद्वाज सहित अन्य पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से सुभाष बरेले, प्रखर समाजसेवी एस डांगी, लक्ष्मीनारायण सिलोदिया, निखिलेश साहू, सुधीर तिवारी, नलिन पटेल सहित अन्य नागरिकों की भी सहभागिता रही। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोनिका चौकसे सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

