Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ठंड के मौसम में छोटे बच्चों का रखना चाहिए विशेष ख्याल- डॉ आरके गक्खर  

1 min read

जिला ब्यूरो दीपक यादव नर्मदापुरम :

जिले के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर आरके गक्खर का कहना है कि सर्दी के मौसम में पालकों को अपने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। जरा सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है। छोट बच्चों के माता पिता को सर्दी में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से शीत लहर का असर बना हुआ है। ठंड के कारण बच्चों में सर्दी, जुकाम, निमोनिया, उलटी दस्त समेत विभिन्न बीमारियों का असर बच्चों में देखा जा रहा है। नर्मदांचल के प्रसिद्ध डाक्टर आरके गक्खर का कहना है कि सर्दी के मौसम में नवजात बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनको गर्म कपड़े पहनाए रखना आवश्यक है। मौसम के बदलाव का बच्चों पर जल्दी सीधा असर पड़ता है। इस मौसम में निमोनिया के साथ अन्य मौसमी बीमारियां भी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कड़कड़ाती ठंड के दौरान बच्चों की तबियत खराब होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बायरल बुखार, सर्दी खांसी जुकाम की समस्या बढ़ रही है। इन बीमारियों से बचाव व उपचार के लिए जल्द से जल्द डाक्टर के पास जाना ही चाहिए। मौसमी बीमारियों से बचाव पर डॉ गक्कखर ने चर्चा के दौरान बताया कि जागरूक माता पिता बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जरा सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है। बारिश होने से और ज्यादा शीत लहर चल पड़ी है। उन्होंने हिदायत के तौर पर कहा कि बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी है। नवजात शिशु के लिए छह माह तक मां का दूध बहुत जरूरी है। बच्चों को सर्दी में बेवजह घर से बाहर न निकलने दें। दो पाहिया वाहन पर बच्च्चों को आगे बिठाकर ले जाना बिल्कुल गलत है। बच्चों का शरीर गर्म कपड़ों से ढका रहना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें