शातिर गिरोह को हाथरस उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार,बस से चोरी करने वाले चोर का किया खुलाशा
पिपरिया । बस से चोरी करने वाले शातिर गिरोह को हाथरस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बस में हुई चोरी का खुलासा किया ।
06 अगस्त 2025 को फरियादी राजेश वर्मा निवासी परराहदेह नर्मदापुरम की पत्नी अंजली वर्मा अपने पिता के साथ नर्मदापुरम से उसके मायके सेमरी किशोर बस से आई थी जो पिपरिया बस स्टैण्ड पर वस बदलने के दौरान यह लोग बस मे अपना बैग रखकर बस से नीचे उत्तरकर ठेले पर जाकर फल खरीदने लगे इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति ने इनके बैग के अंदर रखा छोटा पर्स चुरा लिया जिसमे सोने चांदी के जेवरात एवं कुछ नगदी रुपये रखे थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित कुमार यादजे द्वारा टीम गठीत कर आरोपियो की तलाश हेतु निर्देशित किया था। विवेचन के दौरान सीसीटीव्ही कैमरे एवं तकनीकि साक्ष्यों के माध्यम से अज्ञात आरोपीगणो की पतारसी की गई एवं आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर लगाये गए मामले मे आरोपियो की पहचान बायी दर्जी, मेघ सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर यादव जिला हाथरस उत्तर प्रदेश के रुप मे हुई जिसकी तलाश कर पूर्व मे पुलिस द्वारा अलीगढ़ एवं हाथसर टीम भेजकर दो आरोपीगण मेघ सिंह व ननंद किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियो ने पूछताछ पर चोरी किये जेवरात आगरा तरफ के सुनार को बेचना बताया है।
आज दिनांक 17.02.2026 को आरोपी बाबी दर्जी एवं देवेन्द्र सिंह को विशेष स्थान से गिरफ्तार किया गया जिसे पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की जा रही है अब तक मामले मे चोरी किये जेवरात बेचने से प्राप्त 70000/- रुपये नगद बरामदगी हो चुकी है मामले के जेवरात सुनार को बेचे गए है जिसकी पहचान कर ली गई है उसकी तलाश की जा रही है जो पुलिस की दबिस के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी ली जा रही है। आरोपी नंदकिशोर यादव पिता मलखान यादव उम्र 36 साल निवासी मिर्जापुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, पेघसिंह पिता मुरलीधर उम्र 45 साल निवासी ऐहान जिला हाथसर उत्तर प्रदेश, बाबी उर्फ देवेन्द्र सिंह दर्जी पिता सुनेहरी लाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम ऐहान जिला हाथरस उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय भूमिका :- थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशावाह, सउनि सुशील कुशवाह, प्र.आर. योगेश यादव, प्र.आर. महेन्द्र गौर, प्र.आर. अरुण जुदेव, आर. अतुल विश्वकर्मा, आर. मोहसीन खान, आर, हेमंत पटेल, आर. अमरदास, आर. ललित हरणे, आर. स्नेह साहूआर. जितेन्द्र (सायबर सेल)।

