Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आयुष विभाग अंतर्गत जिले की सभी संस्थाओं में दसवां आयुर्वेद दिवस हुआ संपन्न

1 min read

नर्मदापुरम । आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में दसवां आयुर्वेद दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं आयुष विंग नर्मदापुरम द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस.आर. करोंजिया, डॉ. अक्षय जैन, डॉ. सविता पुष्कर, डॉ ललिता उइके, डॉ नीरज यादव, डॉ. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. योगेश वर्मा, एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. ए.के. पुष्कर, समाजसेवक  नलिन पटेल एवं श्री आर के बड़कुर सहित आयुर्वेद चिकित्सालय व आयुष विंग के सभी पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 396 रोगियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और रोगानुसार आयुर्वेदिक औषधियाँ निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही औषधीय पौधों का वितरण, पोषण प्रदर्शनी तथा औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी भी जनसामान्य को दी गई। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिले की समस्त आयुष संस्थाओं में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 2298 लाभार्थी रहे।

राज्यसभा सांसद ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संदेश वाचन करते हुए नागरिकों से आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने भी आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आयुर्वेद से उपचार करवाने लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.के. पुष्कर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस.आर. करोंजिया द्वारा किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply