विधायक प्रतिनिधि ने वार्ड क्रमांक 06 में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया ।
नर्मदापुरम्। वार्ड क्र. 06 में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पंकज पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, अतुल भंडारी, नरेंद्र पटेल पार्षद, वार्ड पार्षद राजेंद्र उपाध्याय द्वारा छोटी बजरिया में नाली, पुलिया और सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। अच्छी गुणवत्ता से कार्य हो इसके लिए संबंधित ठेकेदार को बताया और वार्ड एवं नगर के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा जिससे आम जनता को सुविधाएं मिलेंगी। इस उपलक्ष्य में सभी वार्ड द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया। पार्षद श्री उपाध्याय द्वारा और भी बचे शेष कार्यों के लिए महेन्द्र यादव से आग्रह किया। उन्होंने कहा आने वाले समय में बचें शेष कार्य प्रथमिकता से किए जाएंगे। पार्षद ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, उपयंत्री रीना गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
