श्रीमती संतोष रॉय का आकस्मिक निधन,पंचतत्व में विलीन
नर्मदापुरम। शहर के व्यवसायी नारायण प्रसाद रॉय की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष रॉय का आकस्मिक निधन मंगलवार को ईलाज के दौरान भोपाल में हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को निज निवास से निकली। अंतिम यात्रा में व्यापारी, अधिवक्ता, पत्रकार सहित भारी संख्या में विशिष्ट जन शामिल हुए। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी। स्व. संतोष राय अपने पीछे पुत्र हितेन राय (बाबा), श्याम राय, ओमप्रकाश राय, दीपक राय सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनके निधन पर परिजनों, समाज के लोगों, विशिष्ट जनों सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजली दी।

Related posts:
लोक सभा सांसद की अनुशंसा पर 04 निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 96 हजार 280 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
April 12, 2026मध्य प्रदेश
राज्य सभा सांसद की अनुशंसा पर 01 निर्माण कार्य हेतु पांच लाख 20 हजार 696 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति ...
April 12, 2026मध्य प्रदेश
वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धौखाधड़ी करने के मामले में थाना इटारसी पुलिस को मिली सफलता, तीन आरोपियो...
April 12, 2026मध्य प्रदेश
