Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली किए जब्त

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले भर में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन की इस संबंध में ‘जीरो टॉलरेंस’ की स्पष्ट नीति रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी परिस्थिति में ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त न किया जाए।

इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा गत दिवस कार्रवाई करते हुए मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में ग्राम झालसर सेठ, तहसील माखननगर से अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

 

About The Author