Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर निकाली रैली , दिया संदेश

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। शहर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को वार्ड 31 और 30 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर रैली निकाली गई । रैली वार्ड 31 के आंगनबाड़ी केंद्र ग्वालटोली से रैली निकाली गई । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली में पर्यवेक्षक श्रीमती आशा भदोरिया सहित वार्ड की महिलाएं , किशोरी, बालिकाएं तथा कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रहीं।  रैली आंगनबाड़ी केंद्र से आरा मशीन, शंकर मंदिर तथा विभिन्न स्थानों से होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। रैली में बालिकाओं के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लग रहे थे। रैली के माध्यम से बेटी को बचाने और पढ़ाने का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave a Reply