Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भोपाल से दिल्ली एवं पुणे की उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

1 min read

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर भोपाल से दिल्ली एवं पुणे के लिए हवाई उड़ानों की संख्या में वृद्धि किए जाने का आग्रह किया।

श्रीमती नारोलिया ने बताया कि भोपाल, जो कि मध्य भारत का प्रमुख शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं औद्योगिक केंद्र है, वहां से देश के प्रमुख महानगरों के लिए सीमित उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

भोपाल से दिल्ली और भोपाल से पुणे के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली से भोपाल के लिए सुबह 4:25 बजे और 5:05 बजे दो उड़ानें हैं, जिसके बाद सीधी उड़ान दोपहर 2:15 बजे उपलब्ध होती है। इसके बाद अगली फ्लाइट शाम 7:00 बजे है। सुबह से दोपहर और दोपहर से शाम तक की इस अवधि में यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

इसी प्रकार, भोपाल से दिल्ली के लिए सुबह 6:25 बजे और 7:00 बजे उड़ानों के बाद अगली फ्लाइट सीधे शाम 4:25 बजे और फिर 8:55 बजे है, जो यात्रियों की सुविधा के अनुरूप नहीं है। श्रीमती नारोलिया ने आग्रह किया कि इन समय में कम-से-कम एक-एक अतिरिक्त उड़ान चलाई जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल से पुणे के लिए वर्तमान में केवल एक सीधी उड़ान है, जबकि यह मार्ग छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स, रक्षा कर्मियों एवं व्यापारिक यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एकमात्र उड़ान होने के कारण यात्रियों को सीट की उपलब्धता और समय को लेकर नियमित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मंत्री श्री नायडू ने राज्यसांसद द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगों पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

About The Author

Leave a Reply