Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पूरी इमानदारी के साथ जुटे लोग: राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम्। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अब यह एक आंदोलन बन चुका है। इस अभियान से हमारे प्राचीन जल स्रोतों को सहेजा जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान होगा। हम मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहते हैं उनके द्वारा इस अभियान को 30 दिनों के स्थान पर 90 दिनों का कर दिया है। यह बात आज राजघाट पर नगरपालिका द्वारा चलाए गए।

इस अभियान को निरंतर चलाएं: सांसद दर्शन सिंह चौधरी

जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आम नागरिकों, व्यापारीगणों, समाजसेवी संगठनों और अधिकारीगणों से आव्हान किया कि वे इस अभियान को निरंतर चलाएं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सफाई अभियान और शौचालय निर्माण कराया था तो पूरा देश इस आंदोलन की ओर बढ़ा था। हमारी नगरपालिका परिषद बहुत ही श्रेष्ठतम कार्य कर रही है।

पूरी इमानदारी के साथ जुटे लोग: राज्यसभा

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि नगरपालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी लोग आज पूरी इमानदारी से जुटे हुए हैं, यह आज राजघाट का नजारा देखकर लग रहा है। इस अभियान में समाजसेवीगण, व्यापारीगण, नगरपालिका परिषद और स्वयंसेवी संस्था के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज के सफाई अभियान के बाद राजघाट का परिदृश्य पूरी तरह से बदल जाएगा और घाट सुंदर लगेगा। मां नर्मदा हमारी मां है इसे स्वच्छ रखने का कार्य करें। नगरपालिका परिषद द्वारा आज बहुत बढ़िया कार्य किया गया है। इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए।

जलस्रोतों का संरक्षण आज की महती आवश्यकता : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण आज की महती आवश्यकता बन गया है। प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के परिकल्पना अनुरूप प्राचीन जल स्रोतों को सहेजने के लिए नगरपालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। आज राजघाट पर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सहित नगरपालिका परिषद के पार्षदगणों, व्यापारीगणों, समाजसेवी संगठनों ने इस अभियान में शामिल होकर सफल बनाया है। हम हमारे जनप्रतिनिधिगणों के मार्गदर्शन में अभियान को जारी रखेंगे।

जल्द होगा निर्माण कार्य प्रारंभ

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान बताया गया कि जल्द ही राजघाट का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिसमें शेड बनेंगे, पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके साथ ही भव्य प्रवेशद्वार का निर्माण होगा। इस अवसर पर अनेक लोग हुए शामिल
जल गंगा संवर्धन अभियान में अभियान सांसद दर्शन सिंह चौधरी, श्रीमति माया नारोलिया, नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता पूनम मेषकर, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, तहसीलदार शिवशंकर धुर्वे, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षदगण बिंदिया मांझी, नरेंद्र पटेल, गणेश बाबरिया, बंटी परिहार, बिल्डर्स लक्ष्मण बैस, पूर्व पार्षदगण सेट्टी चौकसे, कुलदीप राठौर, कपिल चौहान, दुर्गेश परमाल, अर्पित मालवीय, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर, आयुषी रिछारिया, स्वच्छता प्रभारी प्रतिमा बेलिया, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, विशाल शर्मा, संजय लुटारे, सतीष यादव और समाजसेवी संगठनों में अखिल भारतीय कायस्थ समाज, जय हो समिति, नर्मदा ग्वाल सेना के ललित मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण, समाजसेवीगण शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें