NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्य सभा सांसद की अनुशंसा पर 01 निर्माण कार्य हेतु पांच लाख 20 हजार 696 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा सांसद निधि से 01 निर्माण कार्य के लिए 05 लाख 20 हजार 696 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अनुशंसा पर नर्मदापुरम के नगर इटारसी के वार्ड गोपाल नगर में अपना घर वृद्ध आश्रम न्यास कॉलोनी में कक्ष एवं लेटबाथ निर्माण के लिए 05 लाख 20 हजार 696 रुपए की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।

 

About The Author