NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

लोक सभा सांसद की अनुशंसा पर 04 निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 96 हजार 280 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

नर्मदापुरम। लोकसभा सांसद  दर्शन सिंह चौधरी की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा सांसद निधि से 04 निर्माण कार्य के लिए 06 लाख 96 हजार 280 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सभा सांसद  दर्शन सिंह चौधरी की अनुशंसा पर नर्मदापुरम के नगर इटारसी के वार्ड इकबालगंज में फाइटर फुटबॉल क्लब स्टेडियम में शेड निर्माण हेतु, वार्ड शास्त्री नगर में संकट मोचन मंदिर के पास सार्वजनिक कवर्ड बैठक स्थल हेतु, वाल्मीकि बस्ती वार्ड नंबर 18 गुरुद्वारे के पास सार्वजनिक कवर्ड बैठक स्थल निर्माण हेतु, शास्त्री नगर में सीसी रोड निर्माण हेतु इस प्रकार उक्त सभी कार्यों के लिए कुल 06 लाख 96 हजार 280 रुपए की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।

 

About The Author