भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी छात्र- छात्राओं एवं विभूतियों को किया सम्मानित
1 min read
नर्मदापुरम। हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
संभागीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक किशोर करैया केप्टिन ने बताया की समिति ने निर्णय लिया की समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं एवं विभूतियों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जायेगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष डाँ. अतुल सेठा ने बताया सम्मान समारोह की शुरुआत इस वर्ष नर्मदापुरम से प्रारंभ कर दिया है।
समिति के मार्गदर्शक सीताराम करैया ने बताया की आगामी वर्ष से नर्मदापुरम संभाग स्तर पर प्रत्येक नगर में प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।
श्री करैया ने बताया की सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर बजरंग,शंकर मंदिर में अतिथियों ने विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें नगर के प्रसिद्ध सर्जन,समाजसेवी डाँ. अतुल सेठा के पुत्र डॉक्टर अभिनव सेठा को मास्टर आफ सर्जरी की डीग्री हासिल होने,स्व.गोपाल करैया की पुत्री अदिति करैया को एम.बी.बी.एस.डीग्री उपरांत शासकीय चिकित्सालय बुधनी में पदस्थ होने तथा गोविंद पटेल की पुत्री ईशा पटेल को एम.बी.बी.एस. की डीग्री प्राप्त प्राप्त होने पर इसी तरह नंदकिशोर कांसकार की बेटी कृतिका कांसकार को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर श्री माखन नगर चर्तुवेदी शासकीय महाविद्यालय बाबई मे चयन होने पर समाज को गौरान्वित किया।उन्हें उत्कृष्ट पद प्राप्त करने पर ससम्मान स्नेहिल सम्मान भेंट किया।
मेधावी छात्र-छात्राओं ने 10 वी -12 वी में शानदार प्रर्दशन कर अपना मुकाम स्थापित किया। जिससें 10 वी प्रियांशी जराठे पुत्री सुनील जराठे,अंशिता करैया पुत्री अनमोल करैया,
12 वी में वैष्णवी वर्मा पुत्री अमित वर्मा,अंजली करैया पुत्री दुष्यंत करैया, सारा करैया शुभेंदु करैया,पार्थ करैया पुत्र विजय करैया।
साथ ही उच्च शिक्षा में विशिष्ट उपलब्धि पर ऋषि करैया पुत्र शुभेंदु करैया, विधि करैया पुत्री हरिओम करैया,अनन्या वर्मा पुत्री आनंद वर्मा ने बेहतर प्रर्दशन करने पर समिति ने मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष कीर्ति वर्मा,अध्यक्षता किशोर जराठे एड्वोकेट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ.अतुल सेठा,सीताराम करैया, अरविंद चंद्रवंशी,जगत नारायण महलवार की उपस्थिति मे समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर नगर अध्यक्ष मनोज जराठे, महिला मंडल अध्यक्ष नंदिनी करैया सहित सैकड़ों समाजिक बंधु उपस्थित रहे।
Related posts:

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी का सांसद संवाद केंद्र कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण

