Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्रधानमंत्री कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्त्ता करें 12-12 पौधों का रोपण – संसाद माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम मंडल की मासिक बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने बताया कि संगठन द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 12-12 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएं। पूर्व जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी रघुवीर राजपूत ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क और संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

बैठक में जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, अमित माहला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ानी, विकास नरोलिया, नंदकिशोर यादव, देवेन्द्र रूसिया, किसन मस्साब, संजीव मालवीय, नागेंद्र तिवारी, दीपू हेमनानी, रूपराम यादव, रजनी यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल, बंटी परिहार, दुर्गेश चौधरी, पूर्व पार्षद अतुल भंडारी, पंकज पांडे, एल्डरमेन संतोष मीणा, हीरामंडी भावसार, सुचित्रा यादव, चंदन शाह, सचिन तोमर, अमित तिवारी, योगेंद्र सोलंकी, कमल राव चव्हाण, सुमित गौर, देवू यादव, धनराज यादव, राकेश सराठे, नितिन यादव, महेश सैन, प्रशांत मालवीय, सुनील गोहोरे, पंकज साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, जसवीर, सुरेंद्र चौहान, हर्ष सराठे, अनिल अहीरवार, रेखा रघुवंशी, मजीद खान, पाल साहब, हरि सेवरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author