नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश ।
नर्मदापुरम्। नंदबिहार कालोनी समेरिटंस के पीछे से भोपाल तिराहे तक नाले का निर्माण का किया जा रहा है। कालिका नगर में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले के आसपास खाली जगह का अवलोकन किया उसमें मिट्टी भराई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्मी तेज हो रही है इसलिए तराई का विशेष ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता अर्पित मालवीय, प्रभारी सहायक यंत्री अजीत तिवारी, उपयंत्री आयुषी रिछारिया, निर्माण एजेंसी के अशोक मीना सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
उपयंत्री आयुष रिछारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 15 करोड़ की लागत से नंदबिहार कालोनी समेरिटंस के पीछे से भोपाल तिराहे तक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। कालिका नगर में बन रहे नाले का निरीक्षण नपाध्यक्ष द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने बताया कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण नाला है। इस नाले के निर्माण से स्थानीय रहवासियों राहत मिली है।
वार्ड 11 में पेयजल टंकी का निरीक्षण किया
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड 11 में अमृत योजना 2.0 के तहत बन रही पेयजल टंकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद गणेश बाबरिया, प्रभारी सहायक यंत्री अजीत तिवारी, उपयंत्री आयुषी रिछारिया उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने पेयजल टंकी के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उसे समतल करने तथा टंकी की बाउंड्रीबाल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य को समयसीमा में पूर्ण करें। जिससे नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिले।
