NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की सुनवाई पेयजल पाइप लाइन के विस्तार, पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने और नाली निर्माण हेतु आए आवेदन 

नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं जांच योग्य प्रकरणों को संबंधित शाखा में भेज दिया गया है और जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार को नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। आज वार्ड 31 में पाइप लाइन विस्तार, वार्ड 6 में नाली निर्माण और सड़क निर्माण, पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने, निर्माण कार्य हेतु एनओसी, संपत्तिकर की रसीद में सही पता करवाने के साथ ही स्वच्छता, पेयजल संबंधी आवेदन आए थे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने सुनवाई करते हुए अधिकांश समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया। पाइप लाइन विस्तार, नाली निर्माण और सड़क निर्माण संबंधी आवेदनों की जांच उपरांत निराकरण करने हेतु संबंधित शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया। आज जनसुनवाई में पार्षद प्रकाश नारायण गौर, राहुल गौर, राजेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद मुकेश यादव, नपा से कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, उपयंत्री रीना गुप्ता, दीक्षा तिवारी सहित नपा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि लोक कल्याण हेतु नपा में प्रति गुरूवार को जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। नागरिकों में जागरूकता आ रही है और लोग अपनी समस्याओं का समाधान कराने जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। नपा के अधिकारी कर्मचारी को जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *