डे एनयूएलएम के माध्यम से संचालित दीनदयाल रसोई योजना का नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निरीक्षण
नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा आज सेठानीघाट स्थित डे एनयूएलएम के माध्यम से संचालित दीनदयाल रसोई योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भोजन साफ सफाई से बनाया जाए। जो भी भोजन करने यहां तो उन्हें पर्याप्त और ताजा भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने वहां भोजन कर रहे लोगों से भोजन के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने बारीकी से भोजन बनाने की जगह का अवलोकन किया। साथ ही वहां कार्य कर रहे लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यहां से बगैर भोजन के कोई भी व्यक्ति लौटना नहीं चाहिए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और हर आने वाले का मृदु स्वभाव के साथ स्वागत करें।

Related posts:
क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा आज मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती
February 18, 2026मध्य प्रदेश
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने वार्ड 27 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया
February 17, 2026नर्मदापुरम
पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन,आमजन की शिकायतों का किया निराकरण
February 17, 2026मध्य प्रदेश
