Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्‍यमंत्री, विधायक एवं एसपी ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्‍यान भोजन

1 min read

नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान भोजन दिया गया। राज्‍यमंत्री, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग म.प्र. शासन नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीता सरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, जनपद अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौकसे, म.प्र. तैराकी संघ के अध्‍यक्ष पीयूष शर्मा ने शासकीय कन्‍या शिक्षा परिषर पवारखेडा पहुंचकर यहां स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्‍यान भोजन ग्रहण किया। भोजन में खीर, पुरी, सब्‍जी, रायता एवं मिष्‍ठान परोसा गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्‍ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर राजीव रंजन पाण्‍डे, सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित रहकर विशेष मध्‍यान भोजन ग्रहण किया।

About The Author

Leave a Reply