Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्रधानमंत्री जी की माता जी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राहुल गांधी का पुतला जलाएगा महिला  मोर्चा – श्रीमती माया नारोलिया

1 min read

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री माया नारोलिया ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर मोर्चा प्रदेशभर में राहुल गांधी का पुतला जलाने का निर्णय लिया है। बैठक में प्रधानमंत्री जी की “मन की बात“ कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और मोर्चा की बहनों से अपने विचार साझा किए गए।

प्रधानमंत्री जी के विचारों और बातों को महिलाओं तक पहुंचाएं

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की “मन की बात“ कार्यक्रम में समसामयिक विषयों के साथ रोजगार, नवाचार और विरासत से विकास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाती है। महिला मोर्चा की सभी बहनें अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनें और महिलाओं को मन की बात कार्यक्रम में मिलने वाले संदेशों को महिलाओं तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान, बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर तीव्र विरोध व्यक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ राहुल गांधी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया। साथ ही, इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक बहनों से भाग लेने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अजुध्या गोदारा, श्रीमती श्वेता त्यागी, निभा गुप्ता, श्रीमती विभा गुड़, नमिता देशवाली, श्रीमती सुषमा चौहान, श्रीमती उषा सोनी उपस्थित रहीं।

 

About The Author

Leave a Reply