प्रगणक और सुपरवाइजर्स को किट वितरित की
नर्मदापुरम्। आगामी दिनों में शुरू होने वाली जनगणना के लिए आज नगरपालिका कार्यालय में प्रगणक और सुपरवाईजर्स को किट वितरित की गई। फील्ड पर उपस्थित रहने वाले सभी कर्मचारियों को पारदर्शितापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि जनगणना चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 180 प्रगणक और 20 सुपरवाइजर्स को आज किट वितरित की गई है।
सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स सावधानीपूर्वक, पारदर्शितापूर्ण जनगणना के कार्य को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts:
अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट पर पुलिस का शिकंजा, 81,800 का जुर्माना वसूला
August 2, 2026मध्य प्रदेश
वाहन चालक पूरनलाल यादव हुए सेवानिवृत्त,सादे समारोह में दी भावभीनी विदाई
July 31, 2026मध्य प्रदेश
अमृत व अमृत 2.0 मिशन की ड्राफ्ट रिपोर्ट समिति ने अपनाई, बैठक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद माया नारो...
July 31, 2026दिल्ली
