Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गौ माता राष्ट्र माता सम्मान का विषय, गौ संरक्षण हम सबका दायित्व – सांसद दर्शन सिंह चौधरी

1 min read

नर्मदापुरम। सदन में भारतीय संस्कृति का प्रतीक, देश के आर्थिक ढांचे की आधार स्तंभ गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देकर गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन का विषय रखने के बाद दिल्ली से अपने लोकसभा नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र प्रवास पर आए लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी का जीवदया राधे गौसेवा समिति ने नर्मदा पुरम नेहरू पार्क में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम रखा। ढोल धमाकों और पुष्प वर्षा के साथ गौ सेवकों ने सांसद चौधरी की मंच तक आगवानी की। कार्यक्रम स्थल पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गौ माता का पूजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय उस वक्त भाव विभोर हो गया गौ भक्तों को पूर्ण सम्मान देते हुए ज़ब सरल, सहज व्यतीतत्व के धनी सांसद  चौधरी ने अपना स्वागत ना करवाते हुए गौ भक्तों को पुष्पहार पहनाते हुए, शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि भारतीय संसद में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की बात बड़े वेबाकी से सांसद  चौधरी ने उठाई है। नर्मदापुरम जीव दया राधे गौ सेवा समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी और समिति के कर्ताधर्ता गौ सेवक अशोक साहू ने अभिनंदन कार्यक्रम रखा। करीब 25 साल से सड़क हादसे में घायल गौ माता के इलाज के लिए गौ सेवक अशोक साहू अपनी टीम के साथ उपचार करते आ रहें हैं। जिसकी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुक्त कंठ से खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा ने किया। सम्बोधन में सांसद  दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि गौ सेवकों का राष्ट्र के प्रति उनके आत्मीय प्रेम, सच्ची श्रद्धा भक्ति की भावना को दर्शाता है। सनातनियों के घर घर पूजे जानी वाली गौ माता को राष्ट्र माता होना सबके सम्मान का विषय तो है हि हम सबका दायित्व बनता है कि धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और औषधिय महत्त्व रखने वाली गौ माता को अपने घर पालते हुए संरक्षण,संवर्धन करें। तभी हमारी माताओं, बहनों द्वारा रोजाना संध्या समय गाई जाने वाली आरती वंदन गौ माता की जय का जयघोष सार्थक होगा। सांसद चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महानुभव,गौ सेवक, आयोजक समिति और पत्रकार बंधुओं का बार- बार वंदन किया। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने गोसेवक अशोक साहू, श्रीमति इंद्रा तिवारी एवं संजीव सोनू श्रीवास्तव का सम्मान किया। गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभागकार्यवाह गोविंद सिंह राजपूत, स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक डॉ योगेश मोहन सेठा, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता हंसराय, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मण्डल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष अमित तिवारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे,वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता के के थापक,एडवोकेट संजय अग्रवाल, विलास नीले, सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर पटेल, शिक्षक जवाहर सिंह चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी, जिला रेड क्रास प्रभारी शेर सिंह, बड़कुर,पार्षद नरेंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह बेस, नंदूकिशोर यादव, रमाकांत मीणा, गोपाल चौरे,राकेश सराठे, धनराज मालवीय, श्रीमति रेखा रघुवंशी,अभिलाष दुबे, जोगिंदर सिंह, श्रीमती सीता साहू, सुमित राय, अनीता माछीया,अशोक चोरे, सुनील जराठे, शिवम साहू,यातिका साहू, लियाकत खान, रुपेश तिवारी, मुकेश साहू, लाखन सरदार, जय सिँह सरदार, राम तिवारी, गोलू अवस्थी, यशवंत साहू आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply