NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न,01 अप्रैल से सिवनी मालवा, 5 अप्रैल से इटारसी तथा 8 अप्रैल से सोहागपुर के लिए नहरों से पानी छोड़ने के लिए तिथियां प्रस्‍तावित

नर्मदापुरम। कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम में मंगलवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, उप संचालक कृषि डॉ रविकांत सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि तथा किसान संघ के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक में तवा नहर संभाग सिवनी मालवा के लिए 01 अप्रैल 2026 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी से 5 अप्रैल 2026 तथा पिपरिया शाखा नहर संभाग सोहागपुर से 8 अप्रैल 2026 से जल प्रवाह शुरू करने के लिए तिथियां प्रस्‍तावित की गई।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री मीना ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि नहर खोलने की अंतिम तिथि का निर्णय संभागीय बैठक उपरांत संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग श्री कृष्ण गोपाल तिवारी द्वारा लिया जाएगा, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) ने तवा जलाशय की वर्तमान जल संग्रहण स्थिति 348.47 मी पर 873 mcm होने की जानकारी दी।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *