NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिला प्रभारी जनगणना नर्मदापुरम ने किया जनगणना प्रशिक्षण का किया फील्ड निरीक्षण 

नर्मदापुरम्। जिला प्रभारी जनगणना के निर्देशन में जनगणना कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे, अतिरिक्त जनगणना अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी एवं जनगणना लिपिक सुनील राठौर द्वारा फील्ड ट्रेनरों एवं जनगणनाकारों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं नपा कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका का अमला मकान गणना एवं जनगणना के कार्य में जुटा हुआ है। गुरूवार को नगर के वार्ड क्रमांक 15 निर्मला हंस राय के वार्ड में जिला प्रभारी जनगणना नर्मदापुरम आयुषी यादव द्वारा जनगणना से पूर्व मास्टर ट्रेनर्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान फील्ड विजिट की गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स को आॅन द स्पॉट एप संबंधी जानकारी दी गई है।

श्री सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिसमें मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, डिजिटल एप्लीकेशन का उपयोग तथा डेटा की शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य पूर्णत: पारदर्शी एवं सटीक होना चाहिए, जिससे शासन को योजनाओं के निर्माण में सही आंकड़े प्राप्त हो सकें।

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित सभी फील्ड ट्रेनरों एवं जनगणनाकारों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। जिला प्रभारी जनगणना आयुषी यादव द्वारा सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें।

About The Author