कलेक्टर नर्मदापुरम ने पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन के हितग्राहियों के साथ किया संवाद
नर्मदापुरम। मंगलवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन के हितग्राहियो के साथ इंडियन काफी हाउस नर्मदापुरम में संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम हिमांशु जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहरिया, सहायक संचालक संजय कुमार जैन, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल एवं पीएम केयर्स के हितग्राही एवं उनके संरक्षक उपिस्थत रहे।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा बच्चों से उनके अध्ययन के बारे में जानकारी ली गई साथ ही बेहतर भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग की समझाइश दी गई। संवाद के उपरांत सभी बच्चों द्वारा अधिकारियों के साथ लंच किया गया एवं बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।
Related posts:
लोक सभा सांसद की अनुशंसा पर 04 निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 96 हजार 280 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
April 12, 2026मध्य प्रदेश
राज्य सभा सांसद की अनुशंसा पर 01 निर्माण कार्य हेतु पांच लाख 20 हजार 696 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति ...
April 12, 2026मध्य प्रदेश
वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धौखाधड़ी करने के मामले में थाना इटारसी पुलिस को मिली सफलता, तीन आरोपियो...
April 12, 2026मध्य प्रदेश
