NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राशन कार्ड से नाम समर्पित करने आई शिकायत, नगरपालिका में सीएमओ ने की जनसुनवाई

नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार होने वाली जनसुनवाई में आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान चौक नाली की सफाई कराने एवं राशन कार्ड में नाम समर्पित करने नागरिक ने आवेदन दिया। साथ ही पेयजल संबंधी समस्या, सफाई आदि की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया। जनसुनवाई के दौरान पार्षद रेखा यादव, पार्षद बिंदिया मांझी, पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर उपस्थित रहे।

नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जहां नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान हो जाता है।

 

About The Author

Leave a Reply