NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने की जनसुनवाई

नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सुनवाई की गई। जनसुनवाई में नाली सफाई, सफाई, पीएम आवास स्वीकृत, अतिक्रमण हटाने तथा राशन कार्ड समर्पण संबंधी आवेदन आए हुए थे। आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। जिससे नागरिकों को सीधा फायदा हो रहा है। नागरिक बिना हिचकिचाए अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और त्वरित समाधान पाते हैं। साथ ही जो समस्याएं जांच योग्य होती है उनको संबंधित शाखा में भेज दिया जाता है।

 

About The Author