Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदा जयंती महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा जी की जयंती 4 फरवरी को मनाया जाएगा। जयंती महोत्सव में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जल मंच से मां नर्मदा का पूजन, अभिषेक करेंगे। महोत्सव के लिए सोमवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सागर शिवहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा संयोजक जय किशोर चौधरी,
मण्डल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक महतो ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम यादव को आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री यादव ने नर्मदा जयंती महोत्सव में शामिल होने पर सहमति जताई। नर्मदापुरम के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को भी नर्मदा जयंती महोत्सव का आमंत्रण दिया गया।

 

About The Author

Leave a Reply